'ॐ असतो मा सद्गमय । तमसो मा ज्योतिर्गमय ...#9pm9minute

अंधकार से प्रकाश की ओर

#9pm9minute 
इस बार कोरोना से जंग के लिए
आओ फिर से दिया जलाएं

आज रात 9 बजे, 9 मिनट
Fight against COVID19 Pandemic
https://www.youtube.com/watch?v=bXRmjpoLQjE


अंधकार व्यापक है, रोशनी की अपेक्षा| क्योंकि अंधेरा अधिक काल तक रहता है, अधिक समय तक रहता है और रोशनी अधिक देर तक नहीं रहती| दिन के पीछे भी अंधेरा है रात का| दिन के आगे भी अंधेरा है रात का| माँ के गर्भ में भी अंधेरा है, जहाँ से हमारे शरीर की शुरुआत हुई और जब शरीर से प्राणपखेरू निकलते हैं तो पुन: जीव अंधकार में डूबता है| रोशनी बहुत थोड़े समय को होती है और अंधकार बहुत लम्बे समय का होता है|
अगर आप नियमित प्राणायाम, आसनों का अभ्यास करें और जैसे-जैसे आपका प्राणायाम, आसन का अभ्यास गहरा होने लग जाए, वैसे-वैसे आपके शरीर को प्रकृति से ऊर्जा लेने की और ऊर्जा को स्टोर करने की क्षमता बढ़ने लग जाती है| जिसके परिणाम स्वरूप आपकी नींद का औसत कम होने  लग जाता है|

अंधकार पहले भी , अंधकार बाद में भी| अंधकार दिन के पहले भी, अंधकार दिन के अंत में भी| अंधकार जन्म से पहले  भी, अंधकार मृत्यु की घड़ी से फिर शुरू हो जाता है| अजब बात  यह है कि आप अंधकार से डरते हैं और रोशनी में आपको उत्तेजना और प्रसन्नता होती है| होना तो इसका उल्टा चाहिए क्योंकि अंधकार आपका साथी है, रोशनी एक मेहमान है जो कुछ समय के लिए आती है और फिर कुछ समय बाद चली जाती है| हमारी सारी साधना इसीलिए है कि हम इस रोशनी को अपने जीवन में चिर स्थायी कर सकें|
प्रकृति ने दिन व रात का प्रावधान दिया| किंतु मानव मस्तिष्क ने पहले अग्नि को खोजा, फिर नन्हें मिट्टी के दीये बना कर गहरी, काली अंधियारी रातों को भी उजाला कर लिया|

अंधकार से हमें प्रकाश की ओर अग्रसर होना है| परमात्मा प्रकाश स्वरूप है

तुम सबके लिए मैं हृदय से मंगल कामना करतa हूँ | तुम्हारा अंधकार दूर हो, तुम्हारा तमस दूर हो, तुम्हारा साधना का मार्ग प्रशस्त हो, तुम्हारे संकल्प बलवती हों, अपने जीवन को अंधकार से क्यों भरना! जीवन को उज्जवल बनाओ| बहुत भटक लिए अंधकार में, अब तो आँखें खोलो|

Comments

Popular posts from this blog

Automobile Two Wheeler Engine Start or ignition problem during cold seasons

GURU PARAV KI LAKH LAKH BADHAI

VASANT PANCHAMI वसंत पंचमी 2020 भारत का वसंत, प्रकृति का महोत्सव पर्व